Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

रिश्तों में बिखराव: अब किरण राव से अलग हुए आमिर खान

  •  कारोबारी रिश्ते कायम रखने की दोनों की वकालत 

जनवाणी ब्यूरो|

मुंबई: फिल्म जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आमिर खान और किरण राव तलाक ले रहे हैं। उन्होंने 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने कई फिल्में साथ मिलकर बनाई थीं। उनके तलाक की खबर से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया।

बता दें कि उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है। आमिर खान ने साल 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था। उसके बाद किरण राव उनकी जिंदगी में आई थीं।

बता दें कि आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।

बता दें कि आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात लगान फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह खुलासा खुद आमिर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

आमिर ने बताया था कि उस वक्त किरण मेरे लिए सिर्फ मेरी टीम की सदस्य थीं। वह बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म में काम कर रही थीं। आमिर ने कहा था कि रीना से तलाक के बाद जब मैं पहली बार किरण से मिला, तब हमारी कोई खास बातचीत भी नहीं हुई थी। उस वक्त तो वह मेरी दोस्त भी नहीं थीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img