Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

हाईवे के पानी की आवास विकास कॉलोनी से निकासी से आक्रोश

  • आवास विकास कॉलोनी के लोगों ने पानी के रास्ते को नगरपालिका की जेसीबी से कराया बंद
  • कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर बने पार्क को भी नाला खुदाई के दौरान किया ध्वस्त

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के शहीद पार्क के सामने आवास विकास की चरण कालोनी है। इसका मुख्या रास्ता शिव होंडा शोरूम के पास से है। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे की ऊंचाई अधिक हो गई। जबकि कालोनी की नाली गहरे में है। हाइवे के नाले का पानी कहीं निकल नहीं रहा है।

नाला ठेकदार की ओर से हाइवे के नाले का पानी निकास के लिए कालोनी में रास्ता बनाकर छोड़ दिया। कालोनी के पार्क व गलियों में गंदा पानी भर गया। इससे कालोनी वासियों में आक्रोश बना हुआ है। नगर पालिका परिषद को सूचना दी गई। नगर पालिका परिषद ने इस पानी की निकासी को बंद किया।

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के शहीद पार्क के सामने गायत्री देवी पत्नी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण के नाम पर आवास विकास कालोनी के इस मुख्य रास्ते का नाम नगर पालिका परिषद की ओर से रखा गया था। मुख्य रास्ते पर ही एक छोटा सा पार्क भी बनाया था।

इस पार्क में गायत्री देवी की मूर्ति की स्थापना की जानी थी। लेकिन शनिवार की देर रात्रि इस पार्क की एक दीवार को भी तोड़ दिया। यहां से नाली बनाकर हाइवे के नाले का पानी कालोनी में छोड़ दिया। यह बदबूदार पानी कालोनी के रास्तों में भर गया। वहीं यह पानी कालोनी में लगी टंकी के पार्क में भर गया।

इस पार्क में सोमवार को एक लड़की की शादी है। कालोनी के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। सुबह के समय कालोनी के लोगों ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डा. अमित राणा को सूचना दी। सूचना पर नगर पालिका की जेसीबी मौके पर पहुंची।

बनाए गए पानी की निकासी के कच्चे नाले में मिट्टी भर दी गई। इस वार्ड के सभासद आशुतोष तोमर, बोबी बावली आदि ने बताया कि हाइवे के नालों की पानी निकासी का कोई प्रबंध अपने स्तर से कालोनी की ओर कर दिया। इससे बारिश में कालोनी में पानी भरेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img