Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सीएम योगी ने ओलंपिक जा रहे खिलाड़ियों से की वार्ता

  • सीएम से बोलीं-प्रियंका शहर में नहीं सिंथेटिक ट्रैक
  • मेरठ की प्रियंका ने खिलाड़ियों की समस्याओं को सीएम के सामने रखा
  • सीमा ने भी अपने संघर्षों के बारे में बताया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे प्रदेश के खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बातचीत की। जिसमें सीएम ने खिलाड़ियों से उनकी परेशानियों के बारे में भी जाना। मुख्यमंत्री ने टोक्यो जा रहे प्रदेश के कुल 10 खिलाड़ियों से बातचीत की।

जिसमें से पांच खिलाड़ी मेरठ के शामिल रहे। बता दें कि मेरठ से शूटर सौरभ चौधरी, एथलीट प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सीमा पूनिया और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया देश का प्रतिनिधत्व करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जूम मीटिंग के जरिए बातचीत करते हुए खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सीएम को प्रदेश में खिलाड़ियों को लेकर होने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में खेल मैदानों, सिंथेटिक ट्रैक और अच्छे कोच की कमी है।

जिससे खिलाड़ियों को अन्य प्रदेशों का सहारा लेना पड़ता है। सीएम ने सर्वप्रथम माधवपुरम निवासी रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी से बातचीत की। जिसमें प्रियंका ने आॅनलाइन संवाद में सीएम के समक्ष कई अहम् मुद्दे उठाए।

05 6

प्रियंका ने उठाई सिंथेटिक ट्रैक की मांग

मुख्यमंत्री ने प्रियंका से वार्ता करते हुए पूछा कि आप बेगलुरू में अभ्यास कर रही हैं, ऐसा वहां क्या है जो यूपी में नहीं मिल सका। प्रदेश में किन सुविधाओं की कमी है, जिन्हें सुधारा जा सके। प्रियंका ने बताया कि मेरठ में एक भी सिंथेटिक ट्रेक नहीं है। साथ ही सरकार को अच्छे प्रशिक्षकों की भी नियुक्ति करनी चाहिए।

प्रियंका ने अपने कोच गौरव त्यागी का भी सीएम का सामने जिक्र किया और कहा कि मेरे जैसे कोच सभी खिलाड़ियों को नहीं मिल पाते है। वहीं, उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में भी बताया कि कैसे वह लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अभ्यास किया करती थीं। साथ ही उन्होंने अपने पिता की रोडवेज से नौकरी जाने के बारे में भी बताया। रेस वॉकर बोलीं कि सर मेरठ के खिलाड़ी खेलों में आगे रहते हैं, लेकिन यहां पर सिंथेटिक टैÑक तक नहीं है।

सीमा पूनिया और वंदना कटारिया भी हुए शामिल

आॅनलाइन वेबिनार में डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया भी शामिल रहीं। जिन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। वहीं, डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया अंतिल ने कहा कि खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ सरकार द्वारा दिया जाना चाहिए। जिससे खिलाड़ी अपना परफॉर्मेंस सुधार सकें। वहीं, इसके अलावा आॅनलाइन संवाद में बुलंदशहर के मुक्केबाज सतीश कुमार, चंदौली के एथलीट शिवपाल सिंह, शूटर मेराज अहमद खान और रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह भी शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img