Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

टाइम मैगजीन में नाम गर्व की बात, सौरभ बोले- थैंक्स जनवाणी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंटरनेशनल निशानेबाज और टोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदार सौरभ चौधरी का दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम में सौरभ चौधरी का नाम आने पर पूरा परिवार गर्वित हो गया है। खुद परिवार का कहना है कि इतनी बेहतरीन खबर देने के लिये दैनिक जनवाणी बधाई का पात्र है। कलीना गांव में खुशी का माहौल है क्योंकि एक किसान का बेटा दुनिया की निगाहों में आ गया है।

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज नौ दिन का वक्त बचा है। इससे पहले टाइम मैगजीन ने 48 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत के एकमात्र खिलाड़ी निशानेबाज सौरभ चौधरी को जगह दी गई है। ओलंपिक में सौरभ से इस बार स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

पिछले चार वर्षों में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। 19 वर्षीय सौरभ ने इन चार साल में एक दो नहीं बल्कि आठ स्वर्ण पदक (शूटिंग विश्व कप) अपने नाम किया है। टाइम मैग्जीन ने सौरभ के बारे में लिखा, 19 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी टोक्यो में भारत के लिए गोल्ड लाने वाले सबसे बड़े दावेदारों में शामिल हैं।

2015 में निशानेबाजी में करियर शुरू करने वाले सौरभ ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 22 पदक (14 गोल्ड, छह सिल्वर) जीते है। साल 2018 में वह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले सबसे युवा भारतीय निशानेबाज बने थे।

02 5

मैगजीन ने आगे लिखा, इसके एक साल बाद सौरभ ने इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में जूनियर और सीनियर लेवल पर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। इसकी बदौलत उन्होंने भारत के 15 सदस्यीय ओलंपिक शूटिंग टीम में जगह बनाई थी।

सौरभ फिलहाल बाकी दल के साथ क्रोएशिया के जाग्रेब में हैं। भारतीय शूटिंग दल 16 जुलाई को ओलंपिक में हिस्सा लेने टोक्यो पहुंचेगा। सौरभ ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टर और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में हिस्सा लेंगे।

दैनिक जनवाणी ने जब कलीना गांव में रह रहे सौरभ के बड़े भाई नितिन कलीना से बात की तो उनका कहना था कि दैनिक जनवाणी को बेहतरीन खबर सुनाने के लिये साधुवाद। पूरे परिवार ही नहीं क्रांतिधरा के अलावा पूरे देश के लिये यह गौरव की बात है।

सौरभ की मेहनत और देशवासियों की दुआओं से इस बार ओलंपिक में पदक आने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि पिता जगमोहन सिंह और बड़ी बहन समेत किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि सौरभ का नाम दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित पत्रिका में आएगा।

जैसे ही सौरभ के परिवार को इस उपलब्धि के बारे में जानकारी मिली बधाइयों के लिये फोन आने शुरु हो गए। भाई नितिन ने बताया कि सौरभ तो ढाई महीने से क्रोएशिया में पै्रक्टिस कर रहा है और उसका पूरा ध्यान सिर्फ ओलंपिक के गोल्ड पर लगा हुआ है।

01 4

सरूरपुर: सौरभ के परिजनों से सीएम वीसी के जरिए हुए रूबरू

टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित होने वाले कलीना के शूटर सौरभ चौधरी के परिजनों से बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और परिजनों का हाल जाना। साथ ही सौरभ चौधरी से भी तैयारियों के बारे में पूछा और उन्हें सुझाव देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने की भी सलाह दी।

उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए एनआईसी की टीम देश के सबसे कम उम्र के अचूक निशानेबाज और कई गोल्ड मेडल झटकने वाले अर्जुन अवॉर्डी सौरभ चौधरी के घर पर पहुंची।

जहां अचूक निशाने बाजी में माहिर सौरभ चौधरी की मां बृजेश देवी व पिता जगमोहन तथा बड़े भाई नितिन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रूबरू हुए। जहां माता-पिता का मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़ कर अभिवादन किया।

जिसके बाद पुत्र के टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने जाने के लिए परिवार वालों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सौरभ चौधरी से भी गुफ्तगू करते हुए कहा कि उनके लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन करने का मौका है। जिसमें वह अपनी प्रतिभा निखारने में कोई कमी नहीं छोड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौरभ चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद सौरभ चौधरी के साथ है। वह बेहतर प्रदर्शन करके टोक्यो में ओलंपिक मेडल हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन करे। गौरतलब है कि इससे पूर्व मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे संवाद करते हुए परिजन सौरभ चौधरी के परिजनों से बातचीत की थी और सौरभ चौधरी से सवाल-जवाब भी किए थे।

हालांकि इस दौरान सौरभ चौधरी ने उल्टे ही प्रधानमंत्री से सवाल कर लिया था। इसे लेकर दूसरे दिन भी एनआईसी की टीम ने सौरभ चौधरी के घर पर व्यवस्था करके वीडियो कांफ्रेंसिंग के मुख्यमंत्री का संवाद स्थापित कराया। इसे लेकर परिजन काफी खुश नजर आए तो खुद को गौरवान्वित भी महसूस कर रहे थे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर रिजवी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img