Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मचारी की मौत

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: गंगोह शिवालिक बैंक में कार्यरत कर्मचारी की शामली से वापस अपने घर जाते हुए थानाभवन अर्पण पब्लिक स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। शिवालिक बैंक मैनेजर सौरव सिंघल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि देवराज पुत्र मोजराज निवासी मैनपुरी व गोपाल पुत्र विजय रावत गांव सलिया रुद्रप्रयाग उत्तराखण्ड दोनों युवक शिवालिक बैंक गंगोह में कार्य करते है।

दोनों युवक गंगोह में ही रहते है। रविवार को दोनों कर्मचारी मोटरसाइकिल पर शामली से गंगोह जा रहे थे।थानाभवन अर्पण पब्लिक स्कूल के सामने आते ही अचानक मोटरसाइकिल के सामने जंगली पशु नीलगाय आ गयी।मोटरसाइकिल गोपाल चला रहा था के तभी मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों बैंक कर्मचारी घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को दिव्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहाँ पर देवराज पुत्र मोजराज की मृत्यु हो गयी। गोपाल की हालत ठीक बताई जा रही है।बता दे के मृतक देवराज की अभी दिसंबर में शादी हुई थी।देर रात्रि में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img