Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

दस लाख के गांजे के साथ दो अंतर राज्य तस्कर दबोचे

  • स्थानीय पुलिस व क्राईम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता
  • आंध्र प्रदेश से तस्करी कर दिल्ली, हरियाणा व यूपी में करते थे सप्लाई

जनवाणी संवाददाता |

बुढ़ाना: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा चलाए गए जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो अंतर राज्य गांजा तस्कर दबोच लिये। जबकी दो मौके से फरार हो गये। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी सहित करीब दस लांख रूपये कीमत का 100 किलो गांजा बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा चलाए गए जीरो ड्रग्स अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन में मुखबिर की सुचना पर टीम गठित कर गांजा डोडा पोस्त आदि नशीली सामग्री के चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, क़स्बा इंचार्ज विजयपाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, सिपाही वकार, संदीप कुमार व कुलवंत सिंह क्राईम ब्रांच की टीम को साथ लेकर मेरठ करनाल हाईवे पर सठेडी मोड़ पर पहुचे। पुलिस को रात्रि लगभग साढ़े नो बजे सग्दिग्ध परिस्तिथि में घूम रहे चार दिखाई दिये।

पुलिस को सामने से आता देख चारो यूवक भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर दो यूवको को गिरफ्तार कर लिया। जबकी दो यूवक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पुलिस ने दोनों यूवको के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी सहित 100 किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने प्रेस वार्ता में बताया की बरामद किये गया गांजा लगभग 100 किलो है। जिसकी कीमत लगभग दस लांख रूपये है।

पकडे गये आरोपी इमरान पुत्र मेहदीन गांव निरपुडा थाना दोघट जनपद बागपत व दूसरा शकील पुत्र नसीमुद्दीन निवाशी कस्वा ऊन थाना झिंझाना जनपद शामली के रहने वाला है। फरार होने वाले आरोपी अय्यूब पुत्र मौ. सफी निवासी गांव हुसैनपुरकला थाना बुढाना जनपद मुज़फ्फरनगर व दूसरा इरफान पुत्र शकूर अहमद निवासी भागीरथी विहार थाना गोकुलपुरी दिल्ली का रहने वाला है।

ये सभी नसे का सामान आंध्रप्रदेश से लाकर दिल्ली, हरियाणा व यूपी में बेचते थे। पकडे गये दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में मुकद्दमा दर्ज़ कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img