जनवाणी संवाददाता |
साढौली कदीम: नदियों की स्वच्छता को बनाए जाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन कुछ विभागीय कर्मी लापरवाही कर सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं।
विकास खंड साढौली कदीम के गांव जोधेबांस में यमुना नदी के किनारे बने तालाब की जमीन पर लोगों ने वर्षों से अवैध कब्जे कर रखे हैं। ग्राम प्रधान द्वारा तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कर खोदाई कराने के बजाए गंदे पानी को नाला बना यमुना नदी में डाल दिया गया है।

