Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

विपिन वाल्मीकि बने रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. सुशील ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष शामली मुकेश सैनी की संस्तुति के आधार पर गांव कुड़ाना निवासी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विपिन वाल्मीकि को रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने विपिन वाल्मीकि से पार्टी हित में कार्य करने की अपेक्षा करते हुए 10 दिनों के भीतर नगर व वार्ड स्तर पर पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर कमेटियों का गठन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

रालोद एससी-एसटी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर विपिन वाल्मीकि को रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, देशराज भनेड़ा, रंधावा मलिक, उमेश पंवार आदि ने बधाई दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img