- ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
- जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं से किया जाए सभ्य व्यवहार
जनवाणी संवाददाता |
बालैनी: पुरामहादेव मंदिर पर शुक्रवार को शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धाओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मियों को ब्रीफिंग की और निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान कोई कर्मचारी लापरवाही न बरते। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर कर्मचारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी शालीनता का परिचय दें और श्रद्धालुओं के साथ विन्रमता से पेश आएं।

