Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पुलिस को धक्का देकर पशु तस्करों ने किया भागने का प्रयास

  • दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 10 पशु छुड़ाये

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शुक्रवार की शाम पशु तस्करों ने पुलिस कर्मियों को धक्का देकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और उनके कब्जे से एक आयशर केंटर में क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूसकर भरे गए दस पशु मुक्त कराये। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों को जेल भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस शुक्रवार की शाम महिला थाने के पास बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय वहां एक आयशर केंटर पहुंचा । केंटर में पशु लदे थे। आरोप है कि जब पुलिस केंटर की चेंकिंग कर रही थी तो पशु तस्करों ने पुलिस को धक्का देकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दौ पशु पशु तस्करों को दबोच लिया। पशु तस्करों के के नाम सोनू पुत्र सुन्नर कनवासी लोनी तथा शाहनजर पुत्र इनाम निवासी मौहल्ला कुरेशियान बताये गए हैं।

पुलिस केंटर में क्रूरतापूर्वक भरे गए दस पशुओं का उनके कब्जे से मुक्त कराया। पशु तस्करों के विरूद्ध कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम व सरकारी कार्य में बाधा डालने केआरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img