Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

पुलिस की गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत

  • दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव में पुलिस की गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचला
  • परिजनों व ग्रामीणों ने डीएम आवास पर शव रखकर पुलिस कर्मियों पर की कार्यवाही की मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव में बागपत कोतवाली पुलिस की गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को रुकवाया। बाद में परिजनो व ग्रामीणों ने डीएम आवास के बाहर शव रखकर हंगामा किया और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। मृतक के बेटे ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

BAGHPAT AMIT PANWAR 2

पुलिस की गाड़ियां बेवजह भी तेज दौड़ती रहती है। कहीं घटना पर अगर जल्दी बुलाने का प्रयास हो तो वह नहीं आते है, लेकिन हाईवे पर गति से ज्यादा दौड़ाते है। जिसका नतीजा एक व्यक्ति की मौत के रूप में सामने आया है। दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे पर पाली गांव निवासी रामनिवास व उसका भाई भंवर सिंह पुत्रगण रामशरण शर्मा हाइवे के किनारे से खेत मे जा रहे थे। जैसे ही वह पंचायत घर के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई पुलिस जीप यूपी 17 जी 0130 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

BAGHPAT AMIT PANWAR 3

जिससे रामनिवास की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर मारकर भागने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने रूकवाया और खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने डीएम आवास के बाहर शव रखकर हंगामा किया। उन्होंने मांग की कि सम्बंधित पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए। काफी देर बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया। मृतक रामनिवास के बेटे हिमांशु ने तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img