जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: सिरसली गांव मे संत रविदास सम्मान तथा मूर्ति स्थापना का आयोजन किया गया।शनिवार को गांव की हरिजन चौपाल पर आयोजित समारोह का प्रारंभ रालोद जिलाध्यक्ष डा.जगपाल सिंह तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, प्रदेश अध्यक्ष सैनिक मोर्चा कर्नल ब्रह्मपाल तोमर तथा अरुण तोमर बॉबी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस मौके पर विभिन्न संत महात्माओं की झांकियां भी निकाली गई जिसमे दलित समाज के साथ सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।महिलाओं, युवाओं, किसानों तथा मजदूर वर्ग के सैंकड़ों लोगो ने समारोह में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर संत रविदास के जीवन से जुड़ी झांकियां भी निकाली ग्ई।

