Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

ठहरिए- ये दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे है, पानी में न रूक जाए गाड़ी

मुख्य संवाददाता |

बागपत: जनाब, जरा ठहर जाएं, क्योंकि नेशनल हाइवे पर पानी में गाड़ी रूक सकती है और झंझट पैदा हो सकता है। क्योंकि यहां नेशनल हाइवे पर वाहन सरपट दौड़ने की बजाय कई-कई फीट पानी के बीच से गुजरते हैं। जिस नेशनल हाइवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे और जांच में सबकुछ सही मिला था, वह एक सीजन की बारिश नहीं झेल पाया और जगह-जगह से मरम्मत करनी पड़ गई है।

आलम यह है कि सिसाना गांव में तो यह हाइवे तरणताल में तब्दील हो गया है। आए दिन वाहन उस जलभराव में रूक जाते हैं और वाहन खराब होने की समस्या आ रही है। परंतु यह चिंता न तो हाइवे निर्माण कंपनी को है और न ही अन्य संबंधित अधिकारियों को इसकी परवाह है। दावे तो पानी निकासी के खूब कर दिए गए, लेकिन धरातल पर जलभराव के अलावा कुछ नजर नहीं आता। सवाल यह है कि आखिर कब यहां जलराव की समस्या से निजात मिलेगी?

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img