जनवाणी संवाददाता |
जानसठ: थाना क्षेत्र के गांव मेंहल्की में आगामी पांच सितंबर को आयोजित होने वाली महापंचायत की तैयारी के सिलसिले में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। पंचायत को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन ने कहा कि पांच सितंबर की महापंचायत ऐतिहासिक होगी, उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचेंगे।
ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि खाने के भंडारे भी महापंचायत स्थल पर किसानों द्वारा तैयार किए जाए। ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत का संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महकार सिंह तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधान वरुण सिंह ने की। पंचायत में भाकियू नेता कृष्णपाल, राजेंद्र बालियान, सेंसर पाल सिंह, चंचल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

