Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रामडोल शोभा यात्रा की अनुमति नही

  • कोविड गाइडलाइन के चलते नही मिली अनुमति

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाले जाने वाले रामडोल जुलुस को लगातार दूसरे वर्ष भी कोविड काल के चलते अनुमति नही मिल पाई जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी का माहौल है।

रविवार को थाना प्रांगण में रामडोल जुलूस को लेकर रामडोल समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वर्मा ने रामडोल समिति के समक्ष स्पष्ट कर दिया की कोविड के चलते शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन में किसी भी जुलूस को निकालने की अनुमति नही है।

उन्होंने जन्माष्टमी का पर्व घर पर रह कर ही मनाने की अपील की। रामडोल समिति ने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने तथा मन्दिर प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा अर्चना करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, रविन्द्र सिंह, अनिल चौहान, नवीन कुमार, संजीव जोशी, अजयवीर चौधरी, विशेष राणा और दीपक वर्मा आदि ने हिस्सा लिया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े जनवाणी अभिकर्ता पण्डित जी 9759259084

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img