Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

हड़वारों से गौवंश की अवशेष निकालते दो दबोचे

  • अवशेषों को मेरठ ले जाकर बेचते थे आरोपी

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: मंगलवार को हिंदू जागरण मंच के लोगों ने कस्बा अग्रवाल मंड़ी टटीरी में हड़वारों से गड्ढ़े खोदकर मृत गौवंश के अवशेष निकाल रहे दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। मंच के सदस्यों ने आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गौशाला के कर्मचारी अमित की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बताया गया है कि गौशाला में कार्यरत कर्मचारी अमित कुमार को मंगलवार को सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व हड़वारों में गड्ढ़ा खोदकर मृत गौवंश के अवशेष निकालकर बोरों में भर रहे हैं। सूचना मिलने पर अमित ने इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर अवशेष निकाल रहे दो लोगों को दबोच लिया जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। मौके से हड़ियोें से भरे तीन बोरे भी बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम बबलू पुत्र सलीम व शाहिद पुत्र अजीम बताया। वह मेरठ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह अवशेष मेरठ ले जाकर बेच देते हैं।

हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली में गौशाला के कर्मचारी अमित ने आरोपियों के विरूद्ध तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, कपिल प्रजापति, राजीव विश्वकर्मा, अशोक शर्मा व दीपक मानव आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img