Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: रेल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  • गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने को किया प्ररित
  • शौचालयों व पेयजल व्यवस्था देखी

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के चौथे दिन स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए सफाई कर्मचारियों को सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग निस्तारित किए जाने को प्रेरित किया। इसके साथ ही शौचालयों और पेयजल की व्यवस्था देखी।

शनिवार को दोपहर बाद नजीबाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक जय पाल सिंह के नेतृत्व में नजीबाबाद स्टेशन पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के प्रोटेक्टिव गियर चैक किए गए। प्लेटफार्म संख्या एक व चार पर स्थित शौचालयों, मूत्रालयों व वेटिंग रूम के शौचालय आदि की सफाई व धुलाई कराई गई। रेलवे अधिकारियों ने प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने पर बल दिया। स्टेशन व लाइनों में पड़े प्लास्टिक के दौने व बोतलें एकत्रित कराए गए।

उन्होंने वाटर बूथों व उनकी नालियों की सफाई व धुलाई कराई गई। स्टेशन पर लगे गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा के कूड़ेदानों को सही से लगवाया गया। सफाई कर्मचारियों को दोनों कूड़ेदानों का कूड़ा अलग-अलग निकाल कर नियत स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अभियान में स्टेशन अधीक्षक जय पाल सिंह के साथ वाणिज्य निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, एएसआई रेलवे सुरक्षा बल महावीर सिंह नेगी, टिकट निरीक्षक गजे सिंह, मुख्य टिकट पर्यवेक्षक विश्वास कुमार आदि मौजूद रहे। बता दें कि भारतीय रेल की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर रेल अधिकारी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img