Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर लगाये 70 पौधे

जनवाणी ब्यूरो |

भूतपुरी: शनिवार को भूतपुरी के प्राथमिक विधालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर फलदार छायादार आम अमरूद जामुन शीशम आदि के 70 पौधे रोपित किये गये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मिकी व ओमकुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है वृक्षों के माध्यम से ही हमें जीवन दायिनी वायु, फल व छाया प्राप्त होती है।

इसके अलावा भी वृक्ष हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते है। नहटौर विधायक ओमकुमार ने उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए अनेक कार्य किये गये है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवनीश निर्वाल तथा संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अवनीश चौहान ने किया।

39 11

इस अवसर पर अवनीश चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी किसानों की हितेषी है किसानों को सरकार द्वारा किसान निधि सम्मान योजना देकर उन्हें लाभान्वित किया गया है और आगे भी किसानों की समस्याओं को बीजेपी सरकार द्वारा दूर किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी, नहटौर विधायक ओमकुमार के अलावा प्रियंकर राणा, भूपेंद्र सिंह बॉबी, प्रमोद चौहान, धर्मवीर सिंह देशराज सिंह सरदार मलकीत सिंह, महेन्द्र सिंह धनोरिया नेपाल सिंह राजू गुप्ता गजराज सिंह, फूल कुवॅर सिंह दिनेश सैनी आदि सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img