जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: पुलिस ने गृह क्लेश में के पत्नी की पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला करबला रोड निवासी वसीम अंसारी पुत्र यासीन ने दो दिन पूर्व गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी खुशनुमा के साथ मारपीट कर दी थी।
घटना में खुशनुमा की मौत हो गई थी। मायके से आए परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित पति वसीम को मंगलवार की सुबह खतौली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पिटाई में प्रयुक्त प्लास्टिक का पाइप बरामद कर लिया गया। पूछताछ के बाद पति वसीम को जेल भेज दिया गया है।

