- लोकवाणी सभागार में कर-करेत्तर राजस्व टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में लोकवाणी सभागार में कर-करेतर राजस्व टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इसमें जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही वसूली कार्य की समीक्षा की एवं अधिकारियों को कर वसूली, स्टांप शुल्क एवं बैंकों से जारी आरसी को पूर्ण रूप से वसूलने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया कि सरकारी जमीनों की पैमाइश कराते हुए उनको खाली कराने की कार्रवाई की जाए एवं तहसील में लंबित चकरोड़ एवं भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण तथा धारा 41 के अंतर्गत लंबित पैमाइश का कार्य पूर्ण करा कर आगामी तीन दिवसों में मुख्यालय पर आख्या उपलब कराएं।
साथ ही जनपद के निकाय प्रभारी को निर्देशित किया कि जनपद में लगे अवैध र्होडिंग को अभियान चलाकर हटाया जाए एवं संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान लघु सिचाई अभियन्ता अधिकारी मीटिंग में उपस्थित नही रहे, जिससे जिलाधिकारी ने उनके वेतन रोकने के निर्देश दिये।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह नगर मजिस्ट्रेट अभि्षेक सिंह समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार तथा अन्य विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

