- लायंस क्लब टटीरी द्वारा भारत रत्न विश्ववरैया के जन्मदिन पर सम्मान समारोह का आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में लायंस क्लब नेत्र चिकित्सा शिविर केन्द्र पर भारत रत्न विश्ववरैया का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही युवा इंजीनियरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में लायंस क्लब नेत्र चिकित्सा शिविर केन्द्र पर भारत रत्न विश्ववरैया का जन्मदिन मनाते हुए युवा इंजीनियरों को विशिष्ट सम्मान से सम्मान पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जिनमें इंजीनियर प्रत्यूष गुप्ता, राघव गर्ग, आकाश गुप्ता, इंजीनियर हर्षित गुप्ता एवं इंजीनियर शुभम, इंजीनियर आयुष जिंदल को सम्मानित किया गया।
सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने सभी युवा इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में इंजीनियरों की अहम भूमिका है। आप सब राष्ट्रीय परिपेक्ष में अपनी विधा का प्रयोग करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयन दीपक गोयल व संचालन सचिव पंकज गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर संजय गर्ग, अजय मित्तल, आशुतोष मित्तल, बृजभूषण, अतुल जिंदल, डॉ रामलाल, मनोज गुप्ता, विभोर जिंदल, डॉ प्रदीप नैन, डॉक्टर दीपक शर्मा, श्रीपाल वर्मा, अशोक कुमार, सचिन सिंघल आदि मौजूद रहे।

