- पिलाना ब्लॉक में पोषण चौपाल का आयोजन, पोषण के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: बाल विकास परियोजना विकास खण्ड पिलाना में पोषण चौपाल का आयोजन किया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने महिलाओं को जागरूकता के संबंध में गर्भवती धात्री एवं बच्चों के पोषण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों का अच्छा पोषण कर आएंगे तो बच्चा अवश्य ही मजबूत होगा और निरोगी होगा इसलिए माता बच्चों पर विशेष ध्यान दें। आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपने दायित्व का ईमानदारी के साथ अपना बच्चा समर कर निर्वहन करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने गर्भवती धात्री एवं बच्चों का अनप्राशंन कराया गया। समूह एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा एवं पोषण संबंधित जानकारी दी गई। महिला आयोग की सदस्य ने वहां की बाल विकास परियोजना अधिकारी शीतल वर्मा की प्रशंसा की। गोद भराई महिला में पूनम पत्नी सुनील, अंजलि पत्नी सचिन, अनप्राशन अंशिका पुत्री ललित, अर्शर, आदित्य का अनप्राशन कराया। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को कुपोषण दूर करने के लिए अपने बच्चों के खानपान पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वह पूरी तरह से स्वस्थ रह सकें। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय, जिला प्रोबेशन अधिकारी तुलिका शर्मा, चिकित्सक अधीक्षक, सीडीपीओ शीतल वर्मा, सीडीपीओ छपरौली जानकी देवी, सीडीपीओ शहर रीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

