Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रोहित ने जीता गोल्ड

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रोहित मोर ने गत विजेता हुसामुद्दीन को हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया है।

रोहित ने पुरुषों के 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में मोहम्मद हुसामुद्दीन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।

रोहित के अलावा स्टार मुक्केबाज शिवा थापा और संजीत ने भी उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

इंस्पायर इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स में खेले गए अन्य मुकाबलों में दीपक कुमार (51 किग्रा), आकाश (54 किग्रा), सुमित (75 किग्रा), सचिन कुमार (80 किग्रा), लक्ष्य (86 किग्रा) और नरेंद्र (+92 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर एसएससीबी के दबदबे को कायम रखा।

गोल्ड मेडल के साथ ही सभी विजेताओं ने विश्व चैंपियनशिप के लिए अपना टिकट भी पक्का कर लिया। ये सभी सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

शिवा को छोड़कर बाकी के सभी मुक्केबाज पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

बात करें राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तो एसएससीबी ने यहां आठ गोल्ड मेडल समेत 12 पदक जीते और अपने टीम चैंपियनशिप के ख़िताब का बचाव किया। इसके अलावा रेलवे ने दो गोल्ड समेत सात मेडल्स के साथ दूसरे स्थान पर रही।

एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेठ मुक्केबाज घोषित किया गया।

बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से एक साल बाद आयोजित इस चैंपियनशिप में इस बार 35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न बोर्ड से 400 मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img