Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

दिनेश खटीक को मिली जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि वेस्ट यूपी में बाढ़ नियंत्रण के जो भी प्रोजेक्ट चल रहे है, उनको तेजी के साथ पूर्ण कराया जाएगा। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, शामली व बिजनौर के जो प्रोजेक्ट चल रहे है, उनकी समीक्षा की जाएगी। मेरठ गंगा पर बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रोजेक्ट बनाकर स्वीकृत कराया जाएगा।

हस्तिनापुर के लोग बाढ़ से हर वर्ष प्रभावित होते हैं। हस्तिनापुर की जनता को बाढ़ से बचाने के लिए प्रोजेक्ट बनाया जाएगा, जिस पर अभी से काम आरंभ होगा। उन्होंने राज्यमंत्री बनाये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

इन प्रोजेक्ट पर चलेगा काम

जनपद मेरठ में गंगा नदी के दांयें किनारे पर स्थित ग्राम फतेहपुर प्रेम, हरीपुर एवं धार्मिक स्थल (मन्दिर व गुरुद्वारे) की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक कार्यों की परियोजना बनी हैं, जिसमें 1141.950 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। मेरठ के सरधना, सिवाल एवं शेखूपुर नालो के पुराने जर्जर पुलो के पुर्ननिर्र्माण के लिए संकलित परियोजना बनाई गयी है, जिस पर 252.620 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। इसकी समीक्षा मुख्य अभियन्ता (गंगा), मेरठ करेंगे।

मेरठ में गंगा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम हंसापुर, परसापुर एवं शिरजेपुर की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक कार्यो की परियोजना पर काम चलेगा। इस पर 870.790लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह प्रोजेक्ट मुख्य अभियन्ता (गंगा), मेरठ की देखरेख में चलेगा।

यह गंग नहर संचालन मण्डल, मेरठ ड्रेनेज खण्ड-1 मेरठ 2021 के लिए प्लानिंग किया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर में गंगा नदी के दांयें किनारे पर रामराज खादर में मार्जिनल बांध बनाये जाने की परियोजना 2939.000 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। मुख्य अभियन्ता (गंगा), मेरठ इस प्रोजेक्ट को देखेंगे तथा वहीं समीक्षा भी करेंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img