Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में संसद के सामने से गुम हुआ वाहन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के संसद भवन के सामने से वाहनों का गुम हो जाने की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें कार पर कई तरीकें के सरकारी स्टीकर भी चिपके हुए थें लेकिन फिर भी कार गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दो दिन बीत जाने पर भी कार का पता नही चल पा रहा है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सियाज कार पूर्व उप-सचिव जी नारायण राजू के नाम आवंटित थी। ये कार करीब तीन महीने से शास्त्री भवन की पार्किंग में पार्क थी। संसद मार्ग थाने में जी नारायण राजू के ड्राइवर धनंजय पटवाल ने शिकायत दर्ज कराई है।

तीन महीने पार्क थी कार

धनंजय अब मंत्री किरण रिजिजू की कार चलाता है। धनंजय ने शिकायत में कहा कि पार्क शास्त्री भवन की पार्किंग में करीब तीन महीने से पार्क थी। 25 सितंबर को इस कार को कोई चुराकर ले गया। दोपहर बाद इसका पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस शास्त्री भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दो दिन बाद भी कार का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। कार पर संसद भवन, स्पेशल पास समेत कई सरकारी स्टीकर लगे हुए थे।

2019 में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के घर में भी हुई थी चोरी

ऐसे में आतंकी हमले के इनपुट के बीच कार का चोरी हो जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि साल 2019 में दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के घर चोरी का मामला सामने आया था। चोर मंत्री के बाथरूम की टोटी तक चुरा ले गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img