Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

24 घंटों में बिहार में नही मिला कोरोना का कोई मरीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को लेकर बिहार में राहत। दरअसल, राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है और प्रदेश को कोरोना मुक्त माना जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में एक लाख 44 हजार 185 सैंपलों की जांच की गई थी लेकिन इसमें किसी भी बिहार के व्यक्ति के सैंपल में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया।

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेश संजय कुमार सिंह के अनुसार पटना में असम के एक व्यक्ति का सैंपल लिया गया था वह पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के मामले को अपने राज्य में नहीं जोड़ सकते।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण सीमित: संजय कुमार सिंह

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों के आंकड़े से यह लगता है कि कोरोना संक्रमण बहुत ही सीमित हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि चुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने वर्तमान स्थिति को बनाए रखने के लिए कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले माह के दौरान यह पहली बार है जब राज्य के किसी भी नागरिक के सैंपल में कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं इससे पहले सोमवार को तीन लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे।

इसमें बेगूसराय जिले में एक, भोजपुर जिले में एक और दरभंगा जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था।

बिहार के ये जिले पहले हो गए थे संक्रमणमुक्त लेकिन फिर फैला कोरोना

बता दें कि अगस्त में जमुई, गया, बक्सर, कैमूर जहानाबाद और बांका पूरी तरह से कोरोना फ्री हो गया था लेकिन बाद में एक बार फिर से यहां संक्रमण फैल गया था।

हालांकि सभी जिले के जिलाधिकारी अब भी जिलावासियों से अपील कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन की आवश्यकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img