- पुलिस ने विवाहिता के पति को लिया हिरासत में
जनवाणी संवाददाता |
दौराला: बीती देर रात समौली सलेमपुर गांव में एक विवाहिता संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूल गई। इससे मृतका के ससुराल के परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने में जुटी है।
समौली सलेमपुर गांव निवासी रॉबिन ने बताया कि करीब छह साल पहले उसकी शादी बागपत निवासी पारूल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे बच्ची हुई जिसकी मौत हो गई।
इसके बाद उसे कोई संतान नहीं हुई तो वह डिपरेशन में रहने लगी। शनिवार की रात रॉबिन अपने बेडरूम के बाहर चारपाई पर सो गया। जबकि पारूल अंदर कमरे में सोने चली गई।
बताया कि देर रात कमरे में जाकर उसने बेड पर खडेÞ होकर पंखे में कपड़े का फंदा लगाया और पारूल फांसी पर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
रविवार सबुह रॉबिन नींद से जागा और पत्नी को उठाने के लिए अपने बेडरूम मेंं पहुंचा तो पत्नी को फांसी पर झूलते देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी घटना स्थल पर पहुंच गएं। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही दौराला पुलिस मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर पारूल के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया है। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि मामले में मृतका के मायके के परिजनों की और से कोई तहरीर नहीं आई है। घटना संदिग्ध है, मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।

