Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भारत की कड़ी कार्रवाई पर ब्रिटेन की बोलती बंद, जानिए क्या बोले फिरंगी ?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता न देना ब्रिटिश सरकार को महंगा पड़ गया। कोविशील्ड की दोनों टीकाकरण के बाद भी ब्रिटेन ने भारतीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन से गुजरने का आदेश जारी किया था। इसी बीच भारत ने भी करारा जवाब दिया है।

अब ब्रिटेन से आने वाले लोगों के लिए भारत में 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना जरूरी होगा। इस पर ब्रिटेन ने कहा कि भारत की टीकाकरण नीति को अपने देश में विस्तार करने और लागू करने के लिए तकनीकी तौर पर भारत के साथ जुड़े हुए हैं। भारत में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम दुनिया भर के देशों और क्षेत्रों में टीकाकरण नीति का विस्तार करने पर काम जारी रखे हुए हैं, जल्द ही इसे मान्यता दी जाएगी।

भारत ने ब्रिटेन को दी थी चेतावनी

दरअसल, ब्रिटेन ने भारत के कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को अब तक मान्यता नहीं दी है, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए यह फैसला लिया गया है। पहले ब्रिटेन ने भारत में लगने वाली कोविशील्ड वैक्सीन को ही मंजूरी प्राप्त टीकों से बाहर रखा था। भारत ने करारा जवाब देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने वैक्सीन को तो मंजूरी दे दी, लेकिन तकनीकी पेंच फंसाते हुए सर्टिफिकेट पर सवाल उठाया था।

बता दें कि हाल ही में ब्रिटिश सरकार ने 4 अक्तूबर से लागू होने वाली नई ट्रैवल गाइडलाइंस जारी की है, इसमें कोविशील्ड टीका को मान्य टीकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया था। इस पर भारत ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद ब्रिटेन ने कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी दे दी, लेकिन इसके बाद भारत में टीका लगने पर जारी होने वाले CoWin सर्टिफिकेट को लेकर पेंच फंसा दिया। इसके चलते टीके को मंजूरी मिलने के बाद भी भारतीय यात्रियों को राहत नहीं मिली। यही नहीं सर्टिफिकेट को मान्यता न मिलने की वजह से भारत में दो डोज ले चुके लोगों को भी अनवैक्सीनेटेड ही माना जाएगा और उन्हें क्वारंटीन नियम का पालन करना होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img