Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

सोने की कीमत 50 हजार से पार होने की उम्मीद

  • धनतेरस और दीपावली में सराफा बाजार में इंतजार है ग्राहकों का, फिलहाल सर्राफ चितिंत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोने का रेट बढ़ते हुए 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। दशहरा बीत चुका है। अब धनतेरस और दीपावली का पर्व आने वाला है। ऐसे में सोने का भाव बढ़ रहा है। सोने का रेट 50 हजार रुपये पार जाने की उम्मीद है।

बता दें कि त्योहारी सीजन में सोने ने तेजी का रुख पकड़ लिया है। इससे अब सोना 50 हजारी होने के करीब पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोना जल्द ही 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा छू लेगा। धनतेरस और दीपावली तक सोने का रेट 50 हजार का आंकड़ा पार भी कर सकता है। सोने के कारोबारियों का भी ऐसा मानना है। गुरुवार को सोने का रेट बढ़ते हुए 49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

शुक्रवार 15 अक्टूबर को दशहरा था। शनिवार को भी सोने के दामों में तेजी रही। रविवार को सोने के दाम घटकर 49 हजार 50 रहा। गुरुवार को चांदी का रेट 64,000 रुपये किलो था। सोमवार 11 अक्टूबर को सोने का रेट 48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 63,500 रुपये,मंगलवार 12 अक्टूबर को सोने की कीमत सोने का रेट 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 63,500 रुपये किलो, बुधवार 13 अक्टूबर को सोने का रेट 49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 64,200 रुपये किलो था।

पिछले सप्ताह की बात करें तो सोमवार चार अक्टूबर को सोने का रेट 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 61,800 रुपये किलो था। मंगलवार पांच अक्टूबर को सोने का दाम 48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 62,300 रुपये, बुधवार छह अक्टूबर को सोने का रेट 48,300 और चांदी की कीमत 62,800 रुपये किलो थी। गुरुवार सात अक्टूबर को सोने का रेट 48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 62,800 रुपये किलो था।

शुक्रवार आठ अक्टूबर को सोने का रेट 48,200 और चांदी की कीमत 62,200 रुपये किलो थी। शनिवार नौ अक्टूबर को सोने का रेट 48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 63,300 रुपये किलो थी। त्रिपुंड ज्वैलरी शॉम के प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन सर्वेश सर्राफ का कहना है कि दीपावली पर सोने व चांदी के दामों में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। यह आंकड़ा 50 हजार के पार भी पहुंच सकता है। रविवार को सोने के दाम 49 हजार 50 और चांदी के 64 हजार 350 रही।

सावधान रहे, चांदी के सिक्के में कही धोखा न खा जाए

दीवाली पर होने वाले पूजन में चांदी का सिक्का रखने की परंपरा है। यदि आप भी इस मौके पर चांदी का सिक्का खरीदने का मन बना रहे है तो पूरी सावधानी के साथ उसको खरीदे। ऐसा न हो जाए कि चांदी के नाम पर वैसे ही चमक वाला सस्ता व मिलावटी सिक्का महंगे भाव पर आप अपने घर लें आए। बाजार में तमाम नकली सिक्के भी बिक रहे है। इससे बचने के लिए होलमॉर्क वाले सिक्के खरीदना ही उचित होगा।

रस्तोगी आभूषण केंद्र के संचालक विजय रस्तोगी ने बताया कि असली और नकली सिक्के की पहचान सिर्फ वहीं कर सकते है जिनकों सिक्के की जानकारी होगी। चांदी के नए सिक्के की बात करते तो वह 690 रुपये का मिल रहा है और चांदी के पुराने सिक्के की कीमत 850 रुपये में मिल जाएगा। दीपोत्सव में सुख-समृद्वि के लिए महालक्ष्मी व गणेश के पूजन की परंपरा है। खासतौर पर पुराने सिक्कों को पूजा में रखना शुभ माना जाता है।

माना जाता है कि इससे लक्ष्मी मां खुश होकर उपाकसकों पर अपनी कृपा बरसाती है। वहीं दीवाली पर मिठाई के साथ सबसे ज्यादा चांदी के सिक्के देने की प्रथा है। जानकारों के अनुसार सिक्के में गिलेट के बाद जर्मन चांदी की सबसे ज्यादा मिलावट होती है। जर्मन चांदी देखने में असली लगती है और दुकानदार उसे 100 फीसदी असली बताकर ठगी करते हैं। इसलिए हॉलमार्क वाला सिक्का खरीदना ही सही रहता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img