Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पेड़ और बाइक की टक्कर ने लेली तीन युवकों की जान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास सोमवार की देर रात रेसर बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

मंगलवार की सुबह राहगीरों की सूचना पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं और रिश्तेदारी में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में आए थे।

पुलिस के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मोहल्ला निवासी फैयाज अहमद के घर पर 28 अक्तूबर को वैवाहिक समारोह है। इसमें शामिल होने के लिए मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी कलीम(20) पुत्र नसीम, आसिफ(21) पुत्र अनीस और मदारपुर हुसैनपुर निवासी फैज(22) पुत्र मेराज सोमवार को सामान लेकर नेवादा आए थे।

हादसे के बाद घायल होकर रातभर पड़े रहे तीनों

देर रात करीब 10:30 बजे लगभग तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में दरियाबाद पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल सुनसान स्थान होने के चलते रात में किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

मंगलवार की सुबह राहगीरों ने तीनों को मृत हाल में पाया। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों व रिश्तेदारों को मिलते ही कोहराम मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ram Rahim: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राम रहीम को मिली राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा...
spot_imgspot_img