Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

समीर वानखेड़े की पत्नी बनी उनकी ढ़ाल, पति का साथ देती दिखी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के ऊपर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी बर्थ सार्टिफिकेट समेत कई आरोप लगाए।

नवाब मलिक ने कहा कि झूठे सार्टिफिकेट के आधार पर समीर वानखेड़े ने नौकरी पाई है। इसके बाद समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति वानखेड़े ने नवाब मलिक के सारे दावे को झूठा करार दिया है।

समीर वानखेड़े की पत्नी ने कहा कि कोई भी किसी के खिलाफ चिट्ठी लिख सकता है। ट्वीटर पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है। अगर उनके पास सबूत है तो कोर्ट में रखेंगे। ये सच नहीं होता है।

मेरे पति की जाति का केस से कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगा रहे हैं तो सबूत भी सामने रखें। उन्होंने आगे कहा कि एक आदमी फर्जी बना सकता है, लेकिन पूरा गांव नहीं बना सकता है। समीर के दस्तावेज असली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img