Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

61 हजार के पार खुला शेयर बाजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला। सेंसेक्स 61 हजार के पार पहुंचा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 13.11 अंकों की बढ़त के साथ 61125.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.70 अंकों की बढ़त के साथ 18270.10 के स्तर पर खुला।

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट,एसबीआई, यूपीएल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर खुले।

मंगलवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को मजबूत रुख के साथ खुला था, लेकिन दोपहर के कारोबार में यह नीचे चला गया। हालांकि, अंतिम घंटे में इसने फिर रफ्तार पकड़ी।

अंत में सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,350.26 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत के लाभ से 18,268.40 अंक पर पहुंच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img