Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

हस्तिनापुर खादर में बनेंगे तटबंध

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने रविवार को हस्तिनापुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने तटबंध तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिये, ताकि भविष्य में बाढ़ से बचाया जा सके। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

हस्तिनापुर आगमन पर अपने स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुये महेन्द्र सिंह ने कहा कि जितना कार्य वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए किया, उतना किसी ने नहीं किया। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर चेतावाला मार्ग पर सड़क पर 10 छोटे पुल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इससे यह सेफ जोन हो जायेगा। वर्तमान सरकार ने यहां 442 करोड़ के कार्य कराये। राज्यमंत्री ने खादर क्षेत्र का हवाई सर्वे भी किया।

जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि वह हस्तिनापुर की पावन धरती पर आकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सेवा व नैतिकता ही राजनीति है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हस्तिनापुर में आने का मौका मिला व आप लोगों से बात करने का। द्वापर युग में हस्तिनापुर राजधानी होती थी। भारत को देखना है तो गांव में जाना चाहिए। भारत गांव में बसता है।

गंगा के दर्शन मात्र से मोक्ष प्राप्त होता है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है कि फसल बर्बादी का आंकलन किया जाये। उसके बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जायेगा। प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ, ओडीएफ प्लस व ओडीएफ प्लस प्लस कराया गया। उधर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि आजादी के बाद किसी ने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया और न ही दौरा किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने यहां 442 करोड़ के कार्य कराये तथा वर्तमान में तीन बाढ़ नियंत्रण कार्य (बंदे) पर कार्य चल रहा है, जिसमें से फतेहपुर प्रेम का कार्य पूर्ण हो गया है, हंसापुर परतापुर व कुंडा का कार्य जारी है, जो कि आगामी दिसम्बर तक पूर्ण किया जायेगा। यह कार्य 28 करोड़ की लागत के है। प्रदेश में करीब 42 जिले बाढ़ प्रभावित है, जिसमें लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद होती है।

किसी ने भी किसानों के हित का नहीं सोचा, लेकिन वर्तमान योगी सरकार ने न केवल किसानों तक राहत पहुंचायी, बल्कि फसल क्षर्तिपूर्ति का आंकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के भी निर्देश दिये हैं।

इस अवसर पर विधायक जितेंद्र सतवई, सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, डीएम के. बालाजी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img