Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

दीपावाली की रात खौफनाक वारदात: हत्या से गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: जानसठ क्षेत्र के तालड़ा गांव में दीपावाली की रात एक सनसनीखेज वारदात हो गई। गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

बताया गया कि मोहित (24 वर्ष) पुत्र रविंद्र सैनी गांव के ही अपने दोस्त के साथ गुरुवार रात को खेतों की तरफ गया था। वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही मोहित को गोली मार दी।

वहीं घायल अवस्था में लहूलुहान युवक ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

दिवाली के दिन हुई खौफनाक वारदात

गुरुवार यानी दिवाली के दिन देर रात करीब 11 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस ने आरोपी सतीश पाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

spot_imgspot_img