Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कारनामा: अमेजन से मंगाया पासपोर्ट कवर, कंपनी ने भेज दिया…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केरल के वायनाड जिले से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने एक व्यक्ति द्वारा पासपोर्ट कवर ऑर्डर करने पर सीधे उसके यहां किसी और का ओरिजनल पासपोर्ट भेज दिया। पहले तो व्यक्ति ने इसे डमी पासपोर्ट समझा, लेकिन बाद में जब उसने ध्यान से उसे देखा तो व्यक्ति के होश उड़ गए।

दरअसल, वायनाड के कनियाम्बेट्टा गांव के रहने वाले मिथुन बाबू ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन से 30 अक्तूबर को पासपोर्ट कवर ऑर्डर किया था। दो दिन बाद कंपनी की ओर से उनके घर पर पासपोर्ट कवर की होम डिलीवरी की गई, लेकिन इसके साथ में एक पासपोर्ट भी था।

मिथुन बाबू ने पहले तो इसे डमी पासपोर्ट समझा, लेकिन जब उन्होंने उसे ध्यान से देखा तो वह पासपोर्ट पड़ोस के त्रिशूर के रहने वाले व्यक्ति का था।

मिथुन बाबू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने जब इसकी जानकारी कंपनी के कस्टमर केयर पर दी, तो जवाब आया कि वह आगे से इसका ध्यान रखेंगे। इसके बाद उन्होंने दस्तावेज पर दिए गए पते के आधार पर पासपोर्ट मालिक मोहम्मद सालिह से संपर्क किया और उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया।

मिथुन बाबू ने बताया कि गलत पासपोर्ट आने में सालिह से भूल हुई थी। उनके मुताबिक, सालिह ने पहले पासपोर्ट कवर अमेजन से ऑर्डर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने उसे वापस कर दिया। हालांकि, वो अपना पासपोर्ट निकालना भूल गए। इसी ऑर्डर को कंपनी ने मिथुन बाबू के पास भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img