Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

आस्था विश्वास के साथ भक्तों ने किए भगवान के दर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोविड-19 से उत्पन्न हुई परिस्थितयों के कारण लॉकडाउन से बंद पड़े धार्मिक स्थल मंगलवार से शासन की गाइडलाइन के अनुसार खुल गए। जिसमें भक्ति व आस्था का भरपूर संगम देखने को मिला।

सभी धर्मों के लोगों ने शासन की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही अपने-अपने भगवान के स्तुति की। हालांकि कुछ धार्मिक स्थल बुधवार से शासन की गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्था के साथ खोले जाएंगे, लेकि न कुछ स्थलों पर भक्ति की भीड़ देखने को मिली।

जिसमें कि शास्त्री नगर स्थित गोल मंदिर में शाम को आरती के समय भक्तों ने मां आदि शक्ति की आराधना की। गोल मंदिर प्रशासन की तरफ से परिसर में दो-दो फीट की दूरी पर गोले बना दिए थे।

जिससे आस्था में कोविड के नियम न टूट पाएं। वहीं, औघड़नाथ मंदिर भी शाम चार बजे से खुल गया। मंदिर के मैनेजर दिनेश ने बताया भक्तों के लिए शाम चार बजे से मंदिर खोल दिया गया। जिसमें कुछ भक्तों ने भगवान भोले नाथ के दर्शन किए।

03 24

वहीं, बुधवार से भक्त नियमित रूप से दर्शन कर सकेंगे। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। इसी तरह बॉम्बे बाजार स्थित हनुमान चौक पर हनुमान मंदिर में भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

बता दें कि जिला प्रशासन ने सोमवार को शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। जिसमे 25 शर्तें रखी गई है। जिनका खास ध्यान रखना होगा। वहीं, सिर्फ कंटेनमेंट जोन के बाहर हो धार्मिक स्थल खोले जा सकते हैं।

जिनके लिए प्रशासन ने 25 सूत्री गाइडलाइंस जारी की है। लॉकडाउन के बाद अनलॉक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। जिसके तहत सभी चीजें लगभग खोली जा चुकी हैं, लेकिन काफी समय से मंदिरों के खुलने जा इंतजार सभी कर रहे थे।

श्रद्धालुओं का ये इंतजार भी अब खत्म हो गया है। जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक स्थल खोलने अनुमति दे दी है। ऐसे में सभी भक्त शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img