Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

एक बार डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को घेरा और कही ये बात, जानिए

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर चीन को घेरा है। ट्रम्प ने कहा कि वह चीन के साथ बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। चीन ने अमेरिका और दुनिया के साथ जो किया है वह सोच से परे है।

बिडेन स्मार्ट नहीं कमजोर हैं: ट्रम्प

एरिजोना के युमा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा, “मैंने चीन के साथ बातचीत टाल दी है। मैं उनसे अभी बात नहीं करना चाहता।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर नींद में रहने वाले जो बिडेन चुनाव जीतेंगे तो चीन हम पर हुकूमत करने लगेगा। बिडेन सबकुछ चीन को दे देंगे। बिडेन स्मार्ट नहीं हैं, वह कमजोर हैं।

कई चीनी कंपनियों पर लग सकता है प्रतिबंध

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं ट्रम्प चीन पर हमलावर होते जा रहे हैं। इससे पहले 17 अगस्त को उन्होंने संकेत दिया था कि वह और भी चीनी कंपनी जैसे- ई-कॉमर्स साइट अलीबाबा पर प्रतिबंध लगाएंगे।

ट्रम्प पहले ही चीनी कंपनी बाइटडांस को 90 दिन के अंदर टिकटॉक का अमेरिकी बिजनेस बेचने का आर्डर जारी कर चुके हैं। ट्रम्प ने कहा था कि उनके पास ऐसे सबूत हैं, जिनसे भरोसा होता है कि बाइटडांस अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img