Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दो विधायक राजकुमार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मणिपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से नाता रखने वाले दो विधायक राजकुमार इमो सिंह और यान्थोंग हौकीप सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों विधायकों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

आरके सिंह और हौकीप क्रमशः साल 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। हालांकि, राजकुमार को कांग्रेस ने कुछ समय पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

राजकुमार ने भाजपा में शामिल होने के साथ कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में शांति, स्थायित्व के लिए काफी काम किया है। उन्होंने यह भी कहा था कि 2017 तक मणिपुर अपनी कानून व्यवस्था की समस्याओं के लिए जाना जाता था। राज्य में पहाड़ी और घाटी क्षेत्र के बीच बंटवारा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।”

आरके सिंह के पिता राजकुमार जयचंद्र सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री और राज्य से पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दोनों कांग्रेस विधायकों का स्वागत किया।

पात्रा ने कहा कि इनके आने से मणिपुर और पूर्वोत्तर में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भाजपा की नीति और रीति और प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। गौरतलब है कि मणिपुर में 2017 में पहली बार भाजपा सत्ता में आई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img