Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अखिलेश यादव ने फिर बोला भाजपा पर हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बताए कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ? भाजपा ने जो सपने दिखाए थे वह अधूरे रह गए। उसके प्रयास से सिर्फ अमीरों को फायदा हुआ है। नोटबंदी के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई लेकिन सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ऐसे लोगों की मदद की है।

मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने के दौरान पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाना चाहिए।

उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को लाभ देने के बजाय उन्हें कुचला जा रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि मतदाता सूची राजनीतिक दलों को नहीं दी जा रही है।

इससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि कितने लोगों का नाम काटा गया और कितने लोगों का जोड़ा गया। उन्होंने एलान किया कि आयोग ने सूची नहीं दी तो समाजवादी पार्टी आयोग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।

मंगलवार को बसपा की दिव्या गंगवार सहित कई नेता सपा में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय भी समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img