Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

फिर से फुमियो किशिदा बने जापान के प्रधानमंत्री

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: फुमियो किशिदा एक बार फिर जापान के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। संसदीय चुनाव में उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ी जीत मिली है।

बुधवार को संसदीय चुनाव के नतीजों में 465 सदस्यीय निचले सदन में किशिदा की पार्टी को 261 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। वह योशिहिदे सुगा की जगह लेंगे, जिन्होंने सिर्फ एक साल तक प्रधानमंत्री रहने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

योशिहिते सुगा की लेंगे जगह 

इससे पहले योशिहिते सुगा के इस्तीफे के बाद संसद के सदस्यों ने किशिदा को ही प्रधानमंत्री चुना थी। पीएम बनते ही उन्होंने संसद भंग करके तत्काल चुनाव कराने की घोषणा कर दी थी। प्रधानमंत्री बनने से पहले किशिदा पूर्व विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।

एक महीने पहले ही चुना गया था पीएम

फुमियो किशिदा को संसद भंग होने से एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री चुना गया था। इसके बाद उन्होंने समय से पहले संसद भंग करके चुनाव कराने का ऐलान कर दिया था।

माना जा रहा था कि कोरोना महामारी से निपटने ओर खस्ताहाल हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने जल्द चुनाव की घोषणा कर दी थी। पीएम चुने जाने के बाद सत्ता पर उनकी पकड़ और मजबूत हो गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img