Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ मार्ग जल्द घोषित होगा राष्ट्रीय राजमार्ग

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर जनपद के मां शाकुंभरी देवी सिद्ध पीठ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने तथा चार लेन मार्ग बनाये जाने के लिए केंद्र सरकार के प्रस्तावों में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नए दिशा-निदेर्शों एवं मानदंडों के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने की कार्रवाई को यथाशीध्र अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गुप्ता ने लखनऊ से दूरभाष पर आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए अपने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर-माँ शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ मार्ग को चार लेन मार्ग बनाये जाने तथा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किये जाने सम्बन्धी अनुरोध पत्र दिया गया था।

उन्होंने बताया कि नितिन गडकरी जी ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के नये दिशा निदेर्शों को अंतिम रूप देने के बाद नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के प्रस्तावों पर कार्य किया जायेगा। उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने बताया कि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि नये राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते समय सहारनपुर जनपद के मॉ शाकुंभरी देवी सिद्धपीठ मार्ग को चार लेन मार्ग बनवाने के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img