- बड़ी मात्रा में मसाला-ए-मैजिक और कॉफी पाउच मिलने से हड़कंप
- कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: खाद्य विभाग की टीम ने शामली के नया बाजार में एक प्रतिष्ठित कन्फेक्शनरी पर छापेमारी करते हुए वहां से नामी कंपनी की मसाला ए मैजिक और कॉफी के पाउच बरामद किए हैं।
नामी कंपनी के शामली प्रतिनिधि अंकुश बंसल की एक शिकायत पर खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार व सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने टीम के साथ कन्फेक्शनरी पर छापेमारी की। जहां पर टीम ने दुकान के पीछे बनी बैकरी और गोदाम में रखे मसाला मैजिक और कॉफी के पाउच बरामद किए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि मौके से 100 पैकेट मसाला मैजिक जिसमें एक पैकेट में 96 पाउच हैं और तीन बंडल कॉफी के पाउच बरामद हुए हैं।
टीम ने दोनों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए जबकि माल को पुलिस के कब्जे में सौंप दिया है। वही कंपनी के प्रतिनिधि अंकुश बंसल ने बताया कि कॉपीराइट और अन्य अधिनियम के तहत मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

