जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नहटौर डिग्री पीजी कॉलेज नहटौर में राज्य सरकार द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक मेहंदी मतदान की शीर्षक के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर व आकर्षक स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में विभिन्न स्लोगनों में मत देना अपना अधिकार, ना ले कोई उपहार, मेरा वोट मेरा अधिकार, आपका मतदान लोकतंत्र की ताकत, वोट दिया सही किया, छोड़ो अपने सारे काम चलो करें पहले मतदान आदि स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम स्थान बीए फर्स्ट ईयर के छात्रा आंचल, द्वितीय स्थान बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा निकिता, और तृतीय स्थान बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा स्वाति ने प्राप्त किया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर मुंशफ 9927141994

