जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: भाजपा मंडल किरतपुर की कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष ने बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। भारतीय जनता पार्टी की मंडल किरतपुर की कार्यशाला का गुरुवार की सुबह आयोजन कृषक भारती इंटर कालेज भोजपुर में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि और साथ में जिला महामंत्री विनय राणा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा सभी लोग अपने बूथ को मजबूत बनाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर जाकर पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा करें। उस को विस्तार से बताएं।
कार्यशाला को सफल बनाने में मंडल प्रभारी नीरजा सिंह, मंडल महामंत्री अंकित रस्तोगी, मंडल मंत्री मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आकाश जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश साहनी, प्रदुमन चड्डा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रजनी कालरा, पूर्व नगर अध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष संजय चौहान, घसीटा तोमर, ऋषभ रस्तोगी, धर्मपाल सिंह, डा. दुष्यंत, अवनीश चौहान सभी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी ने कार्यशाला को सफल बनाया।

