Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

जानिए, दिल्ली के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान क्यों गिरफ्तार हुए ?

  • एमसीडी कर्मियों से मारपीट-मुर्गा बनाने का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आसिफ खान पर एमसीडी के लोगों को मुर्गा बनाने का भी आरोप है. एमसीडी अधिकारी की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ खान को दिल्ली पुलिस ने एमसीडी के लोगों के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में गिरफ्तार किया है। आसिफ खान पर एमसीडी के लोगों को मुर्गा बनाने का भी आरोप है।

एमसीडी अधिकारी की तहरीर पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के इंस्पेक्टर राम किशोर ने दिल्ली के शाहीनबाग थाने की पुलिस को तहरीर देकर आसिफ मोहम्मद खान की ओर से सरकारी काम में बाधा डाले जाने का आरोप लगाया था। एमसीडी इंस्पेक्टर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर शाहीनबाग थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

एमसीडी के इंस्पेक्टर की तहरीर में आसिफ मोहम्मद खान पर एमसीडी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने उन्हें मुर्गा बनाने के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एमसीडी इंस्पेक्टर राम किशोर की तहरीर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान के खिलाफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 186/353/332/34 के तहत मामला दर्ज किया थाअब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img