Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

दो साल के मासूम बेटे को छोड़कर मां प्रेमी संग फरार

  • मासूम बेटे को लेकर पति ने पुलिस दफ्तर में जाकर अफसरों से की शिकायत

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: विवाहेतर संबंधों के चलते एक महिला अपने दो साल के मासूम बेटे को पति के पास छोड़कर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला के पति ने बैठे हुए अपने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए फरार हुई पत्नी को बरामद कराने की मांग की है।

मुजफ्फरनगर कि शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी युवक अर्जुन अपने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा उसके साथ उसका दो साल का बेटा केशव भी था। केशव को अर्जुन के परिवार की महिलाएं गोद में उठाए हुए थे अर्जुन ने बताया कि उसकी पत्नी बीती रात अचानक घर से गायब हो गई, अर्जुन का आरोप है कि वह लगातार फोन पर किसी व्यक्ति के साथ बात करती रहती है।

परिवार में पहले उसकी हरकत को हल्के में लिया गया, अर्जुन का कहना है कि उसकी पत्नी फोन पर बात करने वाले व्यक्ति के साथ घर से फरार हो गई है। अर्जुन के अनुसार बताए गए नंबर की जांच कराई गई तो पता चला कि है नंबर हरियाणा का है अर्जुन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ अपने 2 साल के मासूम बच्चे के शव को छोड़कर फरार हो गई है, अर्जुन ने एसएसपी अभिषेक यादव के नाम लिए प्रार्थना पत्र में उसकी पत्नी को बरामद किए जाने की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img