Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

मौत के साए में सराफा बाजार, सिर को छू रहे हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार

  • बार-बार शिकायत के बाद भी सराफा बाजार में नहीं सुधरे हालात
  • व्यापारियों ने किया हंगामा विद्युत अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
  • व्यापारियों ने कहा, पूरे बाजार में फैला है तारोें का मकड़ जाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सराफा बाजार की बात करें तो यहां मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा सराफा बाजार है। अन्य शहरों से भी लोग यहां खरीदारी करने आते हैं, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं के नाम पर बाजार में कुछ भी नहीं है। यहां विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। तारों का जाल पूरे बाजार में बिछा हुआ है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया है।

जबकि जौहरी बाजार व्यापारी एसोसिएशन और मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से कई बार इस समस्या को उठाया जा चुका है। शुक्रवार को भी जौहारी बाजार एसोसिएशन ने इस संबंध में विद्युत अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

16 1

शहर सराफा बाजार घंटाघर से वैली बाजार पहुंचने के बाद ही शुरू हो जाता है। इसके बाद बाजार में आप अंदर पहुंचेंगे तो यहां नील गली बाजार समेत कई छोटी-छोटी गलियों में बाजार है। यहां कच्ची सराय जौहरी बाजार के मुख्य मार्ग पर हाइटेंशन विद्युत लाइन के कारण लोग परेशान हैं।

यहां अहाता पटवारी, काली चरण मार्केट, बांके मार्केट, सन्त मार्केट समेत सभी बाजारों में व्यवस्था खराब है। यह बाजार दूसरी ओर गुदड़ी बाजार की ओर निकल जाता है। छोटी-छोटी गलियां होने के कारण यहां अक्सर भीड़ लगी रहती है।

17 1

बिजली व्यवस्था की बात करें तो यहां बाजार के ऊपर ही तारों का मकड़ जाल बना हुआ है। पूर्व प्रदेश सरकार के दौरान यहां इन तारों के जाल को अंडरग्राउंड किये जाने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन अभी तक कई वर्ष बीतने के बाद भी आज तक इस समस्या को कोई समाधान नहीं हो पाया है।

सराफा बाजार में तारों का जाल इस कदर छाया हुआ है कि यहां लोगों के निकलने तक के लिये जगह नहीं होती। बिजली के तार यहां गली में इस कदर फैले है कि ग्राहक यहां आने से डरते हैं। बिजली के तार लोगों के सिरों को छू रहे हैं। इनके कारण यहां सराफाओं को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोग डर के मारे दुकान के बाहर से ही वापस लौट जाते हैं। ज्वैलर्स की ओर से कई बार विद्युत अधिकारियों को भी अवगत करया गया, लेकिन उनकी समस्याओं को सुना
नहीं गया।

कभी भी हो सकता है हादसा

जौहरी बाजार व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संत कुमार वर्मा ने बताया कि सराफा बाजार तंग गलियों में है कि कभी भी तारों के जंजाल से कोई हादसा या आगजनी हुई तो फायर ब्रिगेड तक नहीं पहुंच सकती। ऐसे में विभाग को समस्या का समाधान जल्द करना चाहिए, लेकिन उसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

न तो तारों को ही यहां अंडरग्राउंड किया गया है और न ही यहां पर पार्किंग की कोई व्यवस्था है। उन्होंने यहां तारों की लाइन में सुधार को एक ज्ञापन विद्युत अधिकारियों को सौंपा और लाइन ठीक कराने की मांग की। यहां कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री ऋषि जौहरी समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 550 अंक उछला, निफ्टी 24,600 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में चल रहे...
spot_imgspot_img