- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर व्यापारियों ने गुरूवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडी समिति शुल्क समाप्त करने की मांग उठाई और इसके लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मंडी शुल्क समाप्त नहीं होता है तो वह मंडी को बंद कर आंदोलन करेंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के आह्वान पर मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मंडी शुल्क समाप्त करने या फिर आधा प्रतिशत लगा दिया जाए, जिससे उत्पादक व उपभोक्ता को लाभ होगा।
बताया कि मंडी में माल आने से प्रतिस्पर्धा से माल बिकता है और मंडियों में भंडारण की भी क्षमता है इसका लाभ भी आम जनता को मिलेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मंडली श्ुाल्क समाप्त नहीं होता है तो वह पूर्ण रूप से मंडी बंद कर आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, महामंत्री संजय रुहेला, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

