जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बिजनौर गन्ना समिति में एक पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि बिलाई शुगर मिल ने अभी तक किसानों का गत वर्ष का भी गन्ना भुगतान नहीं किया है। वहीं जनपद की अन्य शुगर मिलें वर्तमान गन्ना भुगतान निर्धारित 14 दिनों में नहीं कर रही हैं।
जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने मांग की कि किसानों का गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। बिजली के बिलों का भुगतान करने पर सरचार्ज 600 रुपये पेनल्टी पूर्ण रूप से छूट करके ही सभी उपभोक्ताओं से लिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो संगठन के बैनर तले बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

