जनवाणी संवाददाता |
शामली: शनिवार को कॉलेज में कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य एसके आर्य कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा एवं डा. मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से किया गया। साइबर सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह ने कहा कि जागरुकता ही साइबर अपराध से बचने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने बताया कि आज सोशल साइट्स के माध्यम से साइबर क्राइम किया जा रहा है।
जिसके लिए फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। साथ ही साथ किसी भी सोशल साइट को प्रयोग करने से पहले उसके प्रयोग की शर्तें और नियम जानना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी डा. अनुराग शर्मा ने कहा कि आज जिस तरीके से अपराधियों द्वारा साइबर अपराध को सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है।
उससे बचने के लिए युवाओं को स्वयं जागरुक होकर दूसरों को भी जागरुक करना होगा। क्योंकि साइबर अपराध के बचाव का माध्यम केवल सावधानी और सतर्कता ही है। साथ ही साथ युवाओं को जागरुकता के साथ सामाजिक स्तर पर भी इस जागरुकता का लाभ लोगों को देना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदीप आर्य, गुरदास सिंह, राजनाथ सिंह, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप पंवार, संदीप मित्तल, मनु कर्णवाल, राजीव गोयल, सुशील, शशिकांत, विनय, श्रवण, गोविंद, निखिल तरुण, पुनीत, पारस, निखिल आदि उपस्थित रहे।

